रतनगढ़ अस्पताल में अब बिना चीरफाड़ होंगे जटिल ऑपरेशन:80 लाख की अत्याधुनिक मशीनें स्थापित, मरीजों को मिलेगी सुविधा
रतनगढ़ अस्पताल में अब बिना चीरफाड़ होंगे जटिल ऑपरेशन:80 लाख की अत्याधुनिक मशीनें स्थापित, मरीजों को मिलेगी सुविधा
रतनगढ़ : रतनगढ़ के सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला अस्पताल में अब बिना चीरफाड़ (मिनिमली इनवेसिव) तकनीक से जटिल ऑपरेशन किए जा सकेंगे। गांधी बाल निकेतन की पहल और भामाशाहों के सहयोग से अस्पताल में करीब 80 लाख रुपए की अत्याधुनिक सर्जिकल मशीनें स्थापित की गई हैं। अब उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक इन सुविधाओं के अभाव में दूसरे शहरों के अस्पतालों में रेफर किया जाता था।
जनरल सर्जरी विभाग को मिले आधुनिक उपकरण
मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत जनरल सर्जरी विभाग में लेप्रोस्कोप, लेजर, एनेस्थीसिया मशीन, ईटीओ, फोगर, आधुनिक ओटी टेबल, ब्लड वार्मर और कॉटरी सहित कई अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ये मशीनें सामान्य से लेकर जटिल सर्जरी तक को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में सहायक होंगी।
भामाशाहों का 80 लाख रुपए का सहयोग
इन मशीनों की स्थापना के लिए अरुण अजीतसरिया और हर्ष अजीतसरिया ने अपने परिवार के किशनदयाल रामेश्वर चैरिटी ट्रस्ट, कोलकाता के माध्यम से 80 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया है।
पहले भी दिया था अस्पताल को बड़ा सहयोग
भामाशाह अरुण अजीतसरिया ने बताया कि इससे पहले उनके परिवार की ओर से ऑर्थोपेडिक विभाग में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से सी-आर्म मशीन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद हड्डी रोग से जुड़े मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही होने लगा।
क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
नई मशीनों के शुरू होने से रतनगढ़ और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के साथ-साथ नेशनल और मेगा हाईवे से गुजरने वाले जरूरतमंद मरीजों को भी समय पर आधुनिक सर्जिकल इलाज मिल सकेगा। इससे इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और मरीजों का समय, धन तथा मानसिक परेशानी—तीनों की बचत होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289411


