[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर बैठक:डीएसपी ने दी महिला कानूनों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर बैठक:डीएसपी ने दी महिला कानूनों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

सुजानगढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर बैठक:डीएसपी ने दी महिला कानूनों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

सुजानगढ़ : राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सुजानगढ़ नगर परिषद के सभागार में जागरूकता मीटिंग हुई। मीटिंग में डीएसपी दरजाराम ने कहा- पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए बनी है, लेकिन उसमें भी महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। डीएसपी ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षित रहने से ही समाज का विकास होगा। महिलाएं पुलिस पर पूरी तरह विश्वास कर सकती है।

उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं में शिकायत करने पर महिला की पहचान भी जाहिर नहीं की जाती। इसलिए महिलाएं उनके साथ हो रहे अत्याचारों की खुलकर शिकायत कर सकती हैं।

मीटिंग में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
मीटिंग में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

मीटिंग में कोतवाली सीआई मुकेश चन्द ने महिलाओं के अधिकारों और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी। गोपालपुरा प्रशासक सविता राठी ने कहा कि महिलाओं की एक कमेटी बनाई जाए। जो जरूरमंद महिलाओं की पहचान कर उनकी सहायता कर सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन का उपयोग करें।

मीटिंग में चंद्रप्रभा सोनी, रूपा प्रजापत, सुधा करवा, रजनी सोनी, जरीना भाटी, कविता जैन, सुनीता भाटी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles