सादुलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:मकान के काम में मजदूरी पर आया था, भाई ने दी रिपोर्ट
सादुलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:मकान के काम में मजदूरी पर आया था, भाई ने दी रिपोर्ट
सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरडियान में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- नरडिय़ान मोहल्ला, राजगढ़ के वार्ड 22 निवासी असलम खान (24) पुत्र शरीफ खान 30 जुलाई को मजदूरी करने के लिए वार्ड 25 निवासी अकरम के घर पहुंचा था।
काम के दौरान बिजली पोल से लगा करंट
काम करते समय घर के आगे लगे एक विद्युत पोल में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में असलम खान आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद फरमान और इमरान खान उसे तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने असलम खान को मृत घोषित कर दिया।
भाई की रिपोर्ट पर दर्ज किया मामला
शुक्रवार सुबह 8 बजे मृतक के बड़े भाई शाहरूख खान पुत्र शरीफ खान की रिपोर्ट पर राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2373577


