जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:रतननगर पुलिस ने 19,900 रुपए और ताश जब्त किए
जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:रतननगर पुलिस ने 19,900 रुपए और ताश जब्त किए
चूरू : चूरू की रतननगर पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-52 स्थित फौजी होटल के पास रोही रतननगर से छह जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 19,900 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने फौजी होटल के पास रोही रतननगर में दबिश दी, जहां ये लोग जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमर कुरैशी, मो. हारुन, मो. रमजान, लतीफ कुरैशी, इलियास और सलीम के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी सीकर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रतननगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसआई मनीराम, कांस्टेबल जयवीर, कपिल कुमार और देवीलाल शामिल थे, जबकि कांस्टेबल मुनेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289217
