खेतड़ी में नानूवाली बावड़ी सड़क किनारे दीवार ढही:ग्रामीणों ने लापरवाही-अनियमितता का लगाया आरोप, बजट में 2 करोड़ की हुई थी घोषणा
खेतड़ी में नानूवाली बावड़ी सड़क किनारे दीवार ढही:ग्रामीणों ने लापरवाही-अनियमितता का लगाया आरोप, बजट में 2 करोड़ की हुई थी घोषणा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की नानूवाली बावड़ी में निर्माणाधीन सड़क के किनारे बनी दीवार ढह गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही तथा निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गांव वालों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों ओर सुरक्षा और मजबूती के लिए दीवारें बनाई जानी थीं, लेकिन यह कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां निर्माण हुआ है, वहां भी घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप है।

लंबे समय से था ग्रामीणों का इंतजार
ग्रामीण संजय सैनी ने बताया कि गांव के लोग लंबे समय से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे। करीब बीस सालों बाद बजट घोषणा 2025-26 के तहत 2.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी सड़क किनारे बनाई गई दीवार में तय सामग्री का उपयोग न होने के कारण पहले भी बरसात में यह बह गई थी।
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि इस सड़क से रोजाना वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अभी से कार्य की निगरानी नहीं की गई, तो भविष्य में सड़क जल्दी खराब हो जाएगी और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर महावीर प्रसाद, संजय सैनी, सुनील कुमार, जसवंत, भावेश, नरोत्तम, दीपू, कृष्ण कुमार, किशन, आशीष कुमार, मोतीलाल, गुलशन, अजय, आशीष और मंगलचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289091


