[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, सौंपी जिम्मेदारियां:वर्तमान स्थिति की समीक्षा की, कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव; सरदारशहर में संगठनात्मक बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, सौंपी जिम्मेदारियां:वर्तमान स्थिति की समीक्षा की, कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव; सरदारशहर में संगठनात्मक बैठक

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, सौंपी जिम्मेदारियां:वर्तमान स्थिति की समीक्षा की, कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव; सरदारशहर में संगठनात्मक बैठक

सरदारशहर : आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें पंचायत चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव ओमप्रकाश खेजड़ा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और पंचायत चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। खेजड़ा ने कहा कि एक मजबूत संगठन के दम पर ही चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को लेकर सुझाव भी लिए गए। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि आगामी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। नवरंग राम गोद को विधानसभा अध्यक्ष, भगवानराम पनपालिया को महासचिव, अमर सिंह मेरा को प्रभारी, रोहिताश खिलेरी को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद जबर (हरदेसर) को सरदारशहर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में ओमप्रकाश भोजासर, जगदीश गोकुलसर, रामेश्वर, सवाई, खादिम हुसैन, ओमकार मलिक, घासीराम नायक, जगदीश नायक, खसरा, रामेश्वर लाल (अडसीसर), लीलाधर (रूपरेसर), बनवारी लाल बन्ना, बनवारी लाल (हरियासर), मुखराम (जैतासर), लालचंद गोद, बिरजाराम, प्रभुदयाल, पप्पू राजा, निरानाराम नायक और रामसीसर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles