शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड में 11 KV का तार टूटा:मीटर-फ्रिज-AC जलकर राख, अधिकारियों के नहीं आने पर लोगों ने रास्ता जाम किया
शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड में 11 KV का तार टूटा:मीटर-फ्रिज-AC जलकर राख, अधिकारियों के नहीं आने पर लोगों ने रास्ता जाम किया
सीकर : सीकर के शिवसिंहपुरा स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में आज 11 हजार KV के बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते दर्जनों घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर और कई उपकरण जल गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। घटना शाम को करीब 6:30 बजे के लगभग हुई। रात करीब 8:15 बजे तक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने के चलते लोगों ने विरोध जताया। जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड में आने वाले रास्ते को भी जाम किया।


वहीं बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते इलाके के निवासी पिछले कई घंटों से घरों के बाहर मौजूद है। अचानक यह घटना होने के चलते घरों में रखें फ्रिज,कूलर,एसी, सोलर प्लांट सहित कई उपकरण जले हैं। एरिया के निवासी संजय बारी ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे बिजली का तार टूटकर गिरा। जिसके चलते करोड़ों रुपए के उपकरण जल गए। रात 8:15 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया।

बिजली का तार टूटने के चलते सीकर में सालासर बस स्टैंड, बजाज रोड सहित अन्य भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2288139


