[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के हीरामल मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण: बेटों ने मां की स्मृति में किया भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के हीरामल मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण: बेटों ने मां की स्मृति में किया भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

जसरापुर के हीरामल मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण: बेटों ने मां की स्मृति में किया भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की जसरापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित रामा की ढाणी के हीरामल मंदिर में गुरुवार को वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम कलजी गुरुजी के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। कलजी गुरुजी और उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद फीता काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।

कलजी गुरुजी ने बताया कि अरविंद एवं सुशील, पुत्र उमराव सिंह ने अपनी माता रेवती देवी की स्मृति में मंदिर परिसर में वाटर कूलर भेंट किया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की स्मृति में किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वाटर कूलर लगने से अब उन्हें वर्षभर शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा ग्रामीणों और राहगीरों के लिए भी लाभदायक रहेगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने उमराव सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया तथा इस जनसेवा कार्य के लिए उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की सुविधाएं श्रद्धालुओं को सीधा लाभ पहुंचाती हैं। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह निर्वाण, सावलराम, घीसाराम जांगिड़, मदन सिंह निर्वाण, प्रहलाद सिंह, महेंद्र सिंह, किशोर सिंह बजाड़, बहादुर सिंह, सुनील, विनोद, निर्मल, केदार खिंची, सुभाष केडिया, सावतराम मास्टर, राजवीर, रामवतार डूमोली, सूबेदार पोकर सिंह, राजेंद्र, सुमित धनिया, घीसाराम खटाना, धूड़ाराम चनेजा, ओनाड़ सिराधना सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles