[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चौकड़ी स्कूल में 1000 पौधे वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चौकड़ी स्कूल में 1000 पौधे वितरित

भामाशाह रोहितास सैनी ने विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

खंडेला : सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को चौकड़ी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवी एवं भामाशाह रोहितास सैनी ने विद्यार्थियों को करीब 1,000 पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद रोहितास सैनी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान प्रदेश को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना आवश्यक है।

विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भामाशाह के सहयोग की सराहना करते हुए पौधों को अपने घरों और आसपास लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय प्रशासन ने रोहितास सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के अभियान को नई गति मिलती है।

Related Articles