[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसूलपुर में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: ग्रामीणों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं, 247 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 15 नाम शुद्धिकरण व 26 जाति प्रमाण पत्र जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रसूलपुर में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: ग्रामीणों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं, 247 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 15 नाम शुद्धिकरण व 26 जाति प्रमाण पत्र जारी

रसूलपुर में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: ग्रामीणों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं, 247 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 15 नाम शुद्धिकरण व 26 जाति प्रमाण पत्र जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन प्रशासक राजेश जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी तहसीलदार सुभाषचंद्र कुलहरी तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला की देखरेख में हुआ। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही अनेक सेवाएं प्रदान कर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।प्रभारी तहसीलदार सुभाषचंद्र कुलहरी ने बताया कि फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित शिविर में लंबित रहे प्रकरणों का निस्तारण एवं उनकी समीक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान पहले नहीं हो सका था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।

शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, परिवहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई की तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।राजस्व विभाग द्वारा 15 नाम शुद्धिकरण, 11 नामांतरण तथा 26 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। पंचायती राज विभाग ने 4 जन्म प्रमाण पत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 2 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए। इसके अलावा 5 जनआधार कार्ड का सत्यापन किया गया तथा 10 शौचालय निर्माण के आवेदन प्राप्त किए गए।

पशुपालन विभाग द्वारा 400 भेड़ एवं बकरियों पर दवा का छिड़काव किया गया तथा 240 पशुओं को एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) के टीके लगाए गए। कृषि विभाग ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं की जानकारी देने के साथ 15 मृदा नमूने लिए, 85 कृषि साहित्य वितरित किया तथा 18 किसानों के राज सुविधा ऐप डाउनलोड करवाए।स्वास्थ्य विभाग ने 247 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। साथ ही 150 लोगों के रक्तचाप एवं शुगर की जांच की तथा 5 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया। आयुर्वेद विभाग ने 42 मरीजों का परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

परिवहन विभाग ने 15 राजस्थान रोडवेज के निःशुल्क यात्रा पास वितरित किए तथा 2 नए पास बनाए। शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सत्यजीत सिंह, गिरदावल नंदलाल, सुनील कुमार, पटवारी रमेश सैनी, एलडीसी राधेश्याम, कृषि पर्यवेक्षक वंदना, प्रीति कुमारी, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनोज शर्मा, फार्मासिस्ट सिकंदर कुमावत, एएनएम कविता गुर्जर, सीएचओ सुशीला गुर्जर, एएनओ मंजू कुमारी, सुनीता देवी,डॉ. दलीप कुमार, हेमराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles