[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस हाफ मैराथन में चूरू के प्रीतम ने जीता स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारगिल विजय दिवस हाफ मैराथन में चूरू के प्रीतम ने जीता स्वर्ण पदक

5 किमी दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीत कारगिल के अमर शहीदों को समर्पित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कारगिल विजय दिवस हाफ मैराथन-2026 में चूरू के धावक प्रीतम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर दौड़ की 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रीतम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय मास्टर एथलीट एवं स्वर्ण पदक विजेता हरफूल सिंह भाम्भू को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह मिला। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रीतम कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने प्रीतम कुमार को बधाई देते हुए इसे चूरू की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

Related Articles