भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक सम्पन्न, निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक सम्पन्न, निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन
झुंझुनूं : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी मुंसिफ खान सेठी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जूमरदीन तेली, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी नदीम भाटी, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा एवं दिलीप सैनी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, लुकमान खान गांगियासर, हाजी अब्दुल रहमान मोम, अय्यूब खत्री, डॉ. शौकत अली, खलील सिलावट, आज़म खान राठौड़, ताराचंद सैनी, इकबाल खान, नफीस कुरैशी, शाहिद फारूकी, शकील खान, इब्राहिम रंगरेज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394940


