खेतड़ीनगर केन्द्रीय विद्यालय के 1995 बैच का पुनर्मिलन 22 अगस्त को, देश-विदेश से जुटेंगे 80 पूर्व विद्यार्थी
खेतड़ीनगर केन्द्रीय विद्यालय के 1995 बैच का पुनर्मिलन 22 अगस्त को, देश-विदेश से जुटेंगे 80 पूर्व विद्यार्थी
खेतड़ीनगर : केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, खेतड़ीनगर के वर्ष 1995 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित पुनर्मिलन समारोह 22 अगस्त 2026 को दीनबंधु मैरिज पैलेस में आयोजित होगा। करीब 31 वर्ष बाद होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से लगभग 80 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्य रमेश कुमार यादव, सुरेश सैनी एवं सुनीता ने शुक्रवार को समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयोजकों के अनुसार इस पुनर्मिलन में विदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें विदेश से भूपेंद्र, तेजिंदर और पंकज, केरल से सिंधु, झांसी से रश्मि, बिहार के जहानाबाद से मीनू, दरभंगा से सरिता, झारखंड के रांची से श्यामा और रजनी, गुजरात के कच्छ से निहारिका, हरियाणा से विजयश्री और भगत सिंह, उत्तर प्रदेश से कर्नल ललिताभ एवं कर्नल सुनील चौधरी, मथुरा से रूमा चक्रवर्ती, जयपुर से डॉ. हेमा अग्रवाल, अनिता शर्मा, मनोहर सिंह, शमशेर खान, भानु प्रताप, डॉ. दिनेश सैनी और पंकज, भोपाल से कैलाश एवं अनिल, चंडीगढ़ से राजकुमार और मुकेश पांडे, जोधपुर से रंजना एवं ज्योति जैन सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 30 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने साथियों को एक मंच पर लाकर विद्यालय की यादों को ताजा करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा जीवन के अनुभव साझा करना है। समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और संवाद सत्र सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2295478


