[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माता केशरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य व नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माता केशरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य व नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माता केशरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य व नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान

खेतड़ी : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजोता स्थित माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य और नुक्कड़ नाटक दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में जिलेभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि जिला यूथ संयोजक मधु यादव ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा ने इस उपलब्धि पर विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विद्यालय उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles