बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश:एक आरोपी गिरफ्तार, 9 वारदातें कबूलीं; माल बरामद
बिजली के तार चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश:एक आरोपी गिरफ्तार, 9 वारदातें कबूलीं; माल बरामद
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइन से तार व अन्य उपकरण चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने नौ अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी दीपांकर देवनाथ, जो 765 केवी डी/सी सीकर-।।-नरेला टीएल-01 प्रोजेक्ट में असिस्टेंट मैनेजर हैं, ने 24 जुलाई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार 22 और 23 जुलाई की रात झडाया नगर और पापड़ा कला के पास से बिजली के तार, कंडक्टर, लाइन स्पेसर, डीएसआई फिटिंग्स, सस्पेंशन क्लिप्स, टेंशन क्लैंप और अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए थे। आरोपियों ने कई सामानों को नुकसान भी पहुंचाया था।
कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, पूछताछ में खुलासा
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इसी प्रोजेक्ट में अक्टूबर 2025 और फरवरी 2026 में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। 24 जुलाई की सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने कांवट निवासी राजेश पुत्र शंकरलाल आचार्य को मौके पर चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में राजेश ने सुनील, हंसु, सुरेश, दीपेंद्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नीमकाथाना, खंडेला और श्रीमाधोपुर क्षेत्र में कुल नौ स्थानों पर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी थोई थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286754


