स्व. शीशराम ओला की जयंती पर आज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस, होंगे वृक्षारोपण व संगोष्ठी
स्व. शीशराम ओला की जयंती पर आज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस, होंगे वृक्षारोपण व संगोष्ठी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय शीशराम ओला की जयंती पर बुधवार को शीशराम ओला विचार मंच के तत्वावधान में सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मान नगर स्थित कार्यालय में किया जाएगा।
इस अवसर पर स्व. शीशराम ओला की पावन स्मृति में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आयोजकों ने आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्व. शीशराम ओला के जनसेवा, सामाजिक समर्पण और सद्भाव के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286659


