गुरु पूर्णिमा पर अर्जुनदास महाराज का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का गुरु वंदन पत्र किया भेंट
गुरु पूर्णिमा पर अर्जुनदास महाराज का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री का गुरु वंदन पत्र किया भेंट
बगड़ : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत बगड़ स्थित दादूद्वारा पीठाधीश्वर अर्जुनदास महाराज का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजा गया गुरु वंदन पत्र, मिष्ठान, शॉल और श्रीफल भेंट कर संत का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष सुदर्शन चौमाल, तहसीलदार मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार राजेश बजाड़, भाजपा नेता महेश जीनगर, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, पार्षद विजय कुमार सैनी, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, नरेश शर्मा, श्रवण कुमार सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संत पूजन एवं चरण वंदन के साथ मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए गुरु वंदन पत्र का वाचन भी किया गया। उपस्थित जनों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतों के आशीर्वाद प्राप्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286659


