[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को पुलिस की नई रणनीति:शहर में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर फिक्स ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को पुलिस की नई रणनीति:शहर में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर फिक्स ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को पुलिस की नई रणनीति:शहर में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर फिक्स ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित

चूरू : चूरू में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चूरू के ट्रैफिक थाना परिसर में एसपी निश्चय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यातायात से संबंधित विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के बाद एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस का जाप्ता बढ़ाया गया है। साथ ही, शहर में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए फिक्स ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि ऑटो और टेम्पो की नंबरिंग, बसों की पार्किंग व्यवस्था, उनके रूट का निर्धारण, अतिक्रमण हटाने और अन्य यातायात संबंधी मुद्दों पर अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। इन सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

एसपी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की। एसपी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुगम बनेगी।

Related Articles