छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन:सीएम का पुतला दहन, 5 दिन में घोषणा नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी
छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन:सीएम का पुतला दहन, 5 दिन में घोषणा नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी
चूरू : चूरू में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व महासचिव पुलकीत चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नर्सरी हैं और सरकार चुनाव न करवाकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम छात्रों को राजनीति में आगे नहीं आने देना चाहती, इसी सोच के चलते छात्रसंघ चुनावों को रोका जा रहा है। एनएसयूआई ने कहा कि सरकार को डर है कि चुने हुए छात्र प्रतिनिधि भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पांच दिन के भीतर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं करती है, तो एनएसयूआई कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह और पुतला दहन के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया है।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल भाकर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रथम पाठशाला हैं। प्रदर्शन में पूर्व महासचिव अनीश खान, अमन चौधरी, सुरेंद्र बरोड़, आदित्य मील, मंजीत चौधरी, अमित मेहरा, सूफियान डीके, साहिल डीके, अनिल बुडानिया, राकेश कस्वां झारिया, अजय चौधरी, विनीत चौधरी, अरविंद पातुसर, अक्षय थाकण, गणेश सहारण, दिलशाद खान, मोहित, बंटी, अंकित प्रधान, देवेंद्र खीचड़ और रहीम खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284956


