सादुलपुर पुलिस ने ददरेवा मेले से पहले हटाया अतिक्रमण:मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों से अपील की, व्यापारियों ने किया स्वागत
सादुलपुर पुलिस ने ददरेवा मेले से पहले हटाया अतिक्रमण:मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों से अपील की, व्यापारियों ने किया स्वागत
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस प्रशासन ने ददरेवा लक्खी मेले के मद्देनजर कार्रवाई की है। सोमवार को थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया गया। दुकानदारों को अपना सामान दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सख्ती के कारण कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया।

पुलिसकर्मियों को दी चॉकलेट
अभियान के बाद बाजार में आवागमन पहले से अधिक सुगम हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।
कस्तूरी मार्केट में महेंद्र कलीरवाना के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस टीम का अभिनंदन किया। वहीं, बस स्टैंड पर भगत सिंह फोर्स के अध्यक्ष अनूप पुनिया ने पुलिसकर्मियों को चॉकलेट वितरित कर उनका सम्मान किया और मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि ददरेवा लक्खी मेले को देखते हुए बाजार में यातायात सुचारु बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मेले के दौरान व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जा सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284947


