सुजानगढ़-लाडनूं मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान:एक महीने से पानी भरा हुआ, भाजपा नेता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़-लाडनूं मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान:एक महीने से पानी भरा हुआ, भाजपा नेता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़ : डीडवाना-कुचामन जिले में सुजानगढ़-लाडनूं मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय चौहान ने मंगलवार को जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क पर जमा पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बताया गया कि चूरू और डीडवाना-कुचामन जिले की सीमा पर स्थित सुजानगढ़-लाडनूं मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से दो फीट से अधिक पानी भरा हुआ है। इस समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

500 मीटर तक सड़क पर पानी, आवागमन हो रहा प्रभावित
विजय चौहान ने बताया कि करीब 500 मीटर तक सड़क पर लगातार जलभराव रहने से आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने की मांग
भाजपा नेता ने जिला कलेक्टर से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों, मरीजों और यात्रियों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284974


