सादुलपुर में सहभागी राजपूत परिवार मंच की कोर कमेटी बैठक:34 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, EWS आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर प्रस्ताव पारित
सादुलपुर में सहभागी राजपूत परिवार मंच की कोर कमेटी बैठक:34 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, EWS आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर प्रस्ताव पारित
सादुलपुर : सहभागी राजपूत परिवार मंच की कोर कमेटी की बैठक सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में झुंझुनूं, सीकर, चुरू, नागौर, कुचामन-डीडवाना सहित 34 विधानसभा क्षेत्रों से आए राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान EWS आरक्षण सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और जगदम्बा भवानी माता की आरती के साथ हुआ।
तीन ज्ञापनों के बिंदुवार प्रस्तावों पर हुई चर्चा
बैठक में EWS के पूर्ण सरलीकरण से जुड़े 12 बिंदु, सभी प्रकार के लोकतांत्रिक चुनावों में EWS आरक्षण लागू करने से संबंधित 7 बिंदु तथा UGC के कानून को वापस लेने और उच्च शिक्षण संस्थानों में EWS वर्ग के उत्पीड़न को रोकने के लिए नए कानून बनाने से जुड़े 2 बिंदुओं पर आधारित तीन ज्ञापन प्रस्तुत किए गए।
एडवोकेट भंवर सिंह इटावा भोप जी चौमूं, जसवंत सिंह भाटी महलिया नौहर और एडवोकेट भगवान सिंह निम्बड़ी डेगाना ने इन ज्ञापनों को विस्तार से रखा और उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
बहुमत से प्रस्ताव पारित, ज्ञापनों को मिलेगा अंतिम रूप
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हाथ उठाकर मतदान कराया गया, जिसमें बहुमत के आधार पर ज्ञापनों के सभी बिंदुओं को पारित किया गया। पारित संशोधनों के साथ तीनों ज्ञापनों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
मुख्य वक्ता एवं सहभागी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ ने विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की। इस पर विस्तृत चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही आंदोलन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक जनसहयोग अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
जुलियासर शिविर से हुई थी आंदोलन की शुरुआत
बैठक में बताया गया कि सहभागी आंदोलन की शुरुआत जुलियासर (सालासर) में आयोजित श्री राजपूत राजनैतिक पुनरुत्थान शिविर से हुई थी, जिसमें हजारों समाजबंधुओं ने भाग लिया था। इसके बाद से राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न राजनीतिक दलों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का अभियान लगातार जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284974


