डूंडलोद स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर वृक्षारोपण:21 पौधे लगाए गए, 51 का लक्ष्य निर्धारित; पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
डूंडलोद स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर वृक्षारोपण:21 पौधे लगाए गए, 51 का लक्ष्य निर्धारित; पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
डूंडलोद : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर नवलगढ़ के डूंडलोद स्थित राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक पेड़ देश के नाम’, ‘एक पेड़ खुद के नाम’ और ‘एक पेड़ हरियालो राजस्थान के नाम’ की थीम पर पौधे रोपे गए। विद्यालय प्रशासन ने कुल 51 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे अगले एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक संतोष कुमारी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सैनी सभा डूंडलोद इकाई अध्यक्ष सीताराम सैनी ने भी वृक्षारोपण और कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर महेश चंद्र भादूपोता, अध्यापक ब्रह्मानन्द शर्मा, शिक्षिका मायापति, सुमन शर्मा, कविता शर्मा, आशा कुमारी और श्रवण कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मायापति ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284973


