3 और 4 अगस्त को हटेगा शाहपुरा-चिड़ावा रोड का अतिक्रमण:186 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, एसडीएम ने एसपी से मांगा पुलिस जाब्ता
3 और 4 अगस्त को हटेगा शाहपुरा-चिड़ावा रोड का अतिक्रमण:186 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, एसडीएम ने एसपी से मांगा पुलिस जाब्ता
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। शाहपुरा-चिड़ावा रोड (एसएच-13) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों को 3 और 4 अगस्त को हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से करीब 186 अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया है, जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए एसडीएम राजवीर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी।
सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटेंगे
सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से शाहपुरा-चिड़ावा रोड (एसएच-13) का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। सड़क सीमा में जगह-जगह किए गए अतिक्रमणों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने के साथ ही यातायात व्यवस्था में भी परेशानी आ रही थी।
नगर पालिका क्षेत्र में खेतड़ी मोड़ से शाहपुरा रोड तक चिन्हित अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जा चुका है। अब निर्धारित समय पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पुलिस उपाधीक्षक को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि तहसीलदार नीमकाथाना और पाटन को मौके पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करेंगे।
पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग और नगर पालिका रहेंगे मौके पर मौजूद
प्रशासन ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवश्यक मशीनरी और संसाधनों के साथ मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिजली विभाग को सुरक्षा कारणों से कार्रवाई के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए कहा गया है। नगर पालिका को भी आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा कोतवाली और सदर थाना पुलिस को पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैनात रहने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि अभियान के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद शाहपुरा-चिड़ावा रोड के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आएगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहरवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284974


