नंगली सलेदी सिंह फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने वितरित किए 50 आयुष्मान कार्ड, पालनहार योजना के 8 प्रकरणों का सत्यापन
नंगली सलेदी सिंह फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने वितरित किए 50 आयुष्मान कार्ड, पालनहार योजना के 8 प्रकरणों का सत्यापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगली सलेदी सिंह में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन सरपंच संदीप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर का पर्यवेक्षण तहसीलदार सुभाषचंद्र कुलहरी तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला ने किया।तहसीलदार सुभाषचंद्र कुलहरी ने बताया कि फॉलो-अप शिविर का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लंबित रहे प्रकरणों का निस्तारण एवं उनकी समीक्षा करना था।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान पहले नहीं हो सका था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, परिवहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, आवश्यक कार्रवाई की तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजना के 8 प्रकरणों का सत्यापन किया गया। कृषि विभाग ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 50 आयुष्मान कार्ड वितरित किए, 50 लोगों के रक्तचाप एवं शुगर की जांच की तथा 10 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। आयुर्वेद विभाग ने 32 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।परिवहन विभाग ने एक दृष्टिबाधित व्यक्ति को राजस्थान रोडवेज का निःशुल्क यात्रा पास उपलब्ध कराया, जिससे वह पूरे राजस्थान में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगा।
शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी बलवंत कल्याण, गिरदावल अनिल स्वामी, सुनील कुमार, पटवारी नरेंद्र सिंह शेखावत, एलडीसी रणवीर सिंह यादव एवं पूनम कुमारी, कृषि पर्यवेक्षक जीतू बिगरवाल, प्रीति कुमारी, डॉ. मनोज तुनवाल, डॉ. मनोज शर्मा, सीएचओ राजबाला, पशुधन सहायक मोनिका, उपसरपंच राजेंद्र सिंह, मूलचंद सेन, धीर सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370781


