सीकर तनिष्क शोरूम फायरिंग,तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली:बिना मास्क लूटने आए थे आरोपी, फिर भी पहचान नहीं;6 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया
सीकर तनिष्क शोरूम फायरिंग,तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली:बिना मास्क लूटने आए थे आरोपी, फिर भी पहचान नहीं;6 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया
सीकर : सीकर में तनिष्क शोरूम पर लूट के प्रयास और फायरिंग की वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की 14 टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों की तीनों बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया
दरअसल, 26 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे सिल्वर जुबली रोड स्थित तनिष्क शोरूम में तीन बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे थे। इनमें से एक-दो बदमाश पहले शोरूम के अंदर गए और खरीदारी के बहाने सामान देखने लगे। कुछ देर बाद उनके अन्य साथी भी अंदर पहुंच गए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर शोरूम में मौजूद ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया।
इसी दौरान शोरूम स्टाफ ने सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज सुनकर बदमाश घबरा गए। शोरूम के गार्ड और स्टाफ ने भी उनका सामना करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी शोरूम से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद बदमाश सीकर के शेखपुरा मोहल्ले से होते हुए हर्ष की तलहटी की ओर गए और फिर खाटू की तरफ निकल गए। पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। फुटेज की जांच में पता चला कि बदमाश खाटू की ओर जाने के बजाय गांवों के रास्ते जयपुर ग्रामीण इलाके की तरफ निकल गए।
आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गतिविधियों और उनके रूट को ट्रेस करने में जुटी है। खास बात यह है कि आरोपी बिना नकाब या मास्क के शोरूम में लूट करने पहुंचे थे, इसके बावजूद अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों के फोटो और वीडियो दूसरे राज्यों की पुलिस को भी भेजे हैं, ताकि उनकी पहचान की जा सके।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की तीनों बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने तनिष्क शोरूम को निशाना बनाने से पहले सीकर के अन्य ज्वेलरी शोरूम की भी रेकी की हो सकती है। वारदात से पहले आरोपी जयपुर रोड, कल्याण सर्किल समेत शहर के कई इलाकों में घूमते हुए नजर आए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284442


