लोकसभा में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने उठाया जलवायु परिवर्तन का मुद्दा, किसानों के भविष्य की सुरक्षा पर दिया जोर
लोकसभा में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने उठाया जलवायु परिवर्तन का मुद्दा, किसानों के भविष्य की सुरक्षा पर दिया जोर
झुंझुनूं : झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान किसानों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
सांसद ओला ने कहा कि सरकार ने अपने उत्तर में स्वीकार किया है कि वर्ष 2050 तक जलवायु परिवर्तन के कारण धान, गेहूं और मक्का जैसी प्रमुख फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है। बढ़ते तापमान का असर दूध उत्पादन, भूजल संसाधनों और चरम मौसमी घटनाओं पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने खतरे की गंभीरता तो स्वीकार की है, लेकिन किसानों की सुरक्षा, कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई स्पष्ट, समयबद्ध और जवाबदेह कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की। उनका कहना था कि जलवायु संकट से निपटने के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि प्रभावी और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की नहीं, बल्कि वर्तमान की चुनौती बन चुका है। अनियमित वर्षा, लू, सूखा, बाढ़ और ओलावृष्टि जैसी घटनाओं से किसानों की आय लगातार प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार को किसानों की आय बढ़ाने, फसलों की सुरक्षा, जल संरक्षण, जलवायु-अनुकूल कृषि, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष नीति एवं कार्ययोजना लागू करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लगातार घटती कृषि भूमि और भविष्य में संभावित उत्पादन कमी को देखते हुए बढ़ती जनसंख्या के बीच देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी। इसलिए सरकार को समय रहते प्रभावी नीति बनाकर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283071


