भारत रत्न -मिसाइल मैन- राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाई गई।
भारत रत्न -मिसाइल मैन- राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाई गई।
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने डॉ. कलाम के अद्वितीय जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “डॉ. कलाम केवल एक वैज्ञानिक या राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि वे करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत थे। सादगी, समर्पण और राष्ट्रप्रेम से भरा उनका जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक का काम करता है।
डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा, विज्ञान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और कार्य सदैव हमें देशहित में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान ने डॉ. कलाम के विचारों को रेखांकित करते हुए समाज के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “मुस्लिम समाज को डॉ. कलाम साहब के आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कलाम साहब ने साबित किया कि शिक्षा और कड़ी मेहनत के बल पर इंसान किसी भी बुलंदी को छू सकता है। समाज को राष्ट्रहित, आधुनिक शिक्षा और तरक्की के राह पर आगे बढ़ना होगा, यही डॉ. कलाम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”जिन्होंने डॉ. कलाम के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पदम सिंह, भाजपा नेता सुरेश सारस्वत, शहर मंडल अध्य्क्ष धर्मेन्द्र राक्षसिया, आमीन खान ऐलमान, जिला संयोजक हाजी शरीफ सोलंकी, असगर खान जोइया, हारून पीनारा, सोकत गोरी, सतार खान, कमल सैनी, नीरज़ जांगिड़, पूर्व पार्षद अली शैर लुहार, उस्मान अली, सोयब खोखर, मोहम्मद ईदरीश, इस्लाम सोलंकी, तोसीफ खान, इरफान सिकरिया ,जमीन निर्माण, शारुख खान, अकरम खान मिडिया से फरियाद खान आदि उपस्थित रहे!
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283097


