बस स्टैंड पर रोडवेज-निजी बस भिड़ंत की मॉक ड्रिल:अधिकारियों के पहुंचने का समय नोट किया, देर से पहुंचने वालों से मांगेंगे जवाब
बस स्टैंड पर रोडवेज-निजी बस भिड़ंत की मॉक ड्रिल:अधिकारियों के पहुंचने का समय नोट किया, देर से पहुंचने वालों से मांगेंगे जवाब
चूरू : चूरू में सोमवार शाम जिला प्रशासन द्वारा नए बस स्टैंड पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान रोडवेज बस और एक निजी बस की टक्कर का काल्पनिक दृश्य बनाया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की स्थिति दर्शाई गई।
पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के सायरन गूंजने लगे और एंबुलेंस तेजी से घटनास्थल की ओर बढ़ीं। सड़क पर एक साथ इतनी एंबुलेंस देखकर आसपास के लोग सहम गए। संबंधित विभागों के अधिकारी भी तुरंत नए बस स्टैंड पर पहुंच गए।

मॉक ड्रिल की सूचना मिलने पर एसपी निश्चय प्रसाद एम, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम धीरज झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया, यातायात प्रभारी सुखराम चोटिया और नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
108 एंबुलेंस के माध्यम से ‘हादसे’ में घायल हुए लोगों को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का तत्काल ‘इलाज’ किया।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसी मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। सोमवार शाम की इस ड्रिल में सभी विभागों के अधिकारियों के पहुंचने का समय नोट किया गया। देर से पहुंचने वाले विभागीय अधिकारियों से देरी का कारण पूछा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283077


