[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से भिड़े कर्मचारी-गार्ड:ग्राहकों पर बंदूक तानी, मारपीट करने लगे; सायरन बजते ही हवाई फायर कर भागे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से भिड़े कर्मचारी-गार्ड:ग्राहकों पर बंदूक तानी, मारपीट करने लगे; सायरन बजते ही हवाई फायर कर भागे

ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से भिड़े कर्मचारी-गार्ड:ग्राहकों पर बंदूक तानी, मारपीट करने लगे; सायरन बजते ही हवाई फायर कर भागे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से गार्ड और कर्मचारी भिड़ गए। पहले 3 बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और खरीदारी का नाटक करने लगे। फिर जैसे ही उनके बाकी साथी अंदर आए, आरोपियों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी।

इस दौरान वहां मौजूद गार्ड बिना डरे बदमाश से भिड़ गया और उससे बंदूक छीनने लगा। शोरूम के कर्मचारियों ने ये देखा तो वो भी बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच शोरूम का सायरन बजने लगा तो आरोपी हवाई फायरिंग कर कल्याण सर्किल की तरफ फरार हो गए।

घटना कोतवाली थाना इलाके में पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और RAC की टीम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश बंदूक ताने नजर आ रहे हैं।

खरीदारी का नाटक करने लगा आरोपी

गार्ड मोहम्मद सदीक ने बताया- सबसे पहले शोरूम के बाहर एक बाइक आई। बाइक सवार ने शोरूम के बाहर एक-दो चक्कर लगाए और फिर अपने साथियों को फोन किया। इसके बाद वह शोरूम के अंदर आया। मुझे नमस्कार किया और टेबल पर बैठकर खरीदारी करने का नाटक करने लगा।

मोहम्मद ने आगे बताया- कुछ देर बाद 6 से 7 लोग और आ गए। वे सब मुझसे नमस्कार करके शोरूम के अंदर चले गए। अंदर जाते ही आरोपियों ने बंदूक तान दी और ग्राहकों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मैंने और शोरूम के कर्मचारियों ने मिलकर उनका डटकर सामना किया।

इसी बीच शोरूम का सायरन बज गया, जिससे घबराकर आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोपी 2 से 3 बाइक और एक काले रंग की गाड़ी लेकर आए थे। सभी आरोपियों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच थी।

बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई

सीकर एसपी प्रवीण नायक का कहा- आरोपियों की तलाश के लिए पूरे जिले में ‘ए’ श्रेणी (A-Category) की नाकाबंदी करवाई गई है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के पीछे लगी हुई है।

पॉश इलाके में दिनदहाड़े डाका डालने की कोशिश

जिस इलाके में शोरूम में लूट की कोशिश हुई, वो शहर का सबसे पॉश और सुरक्षित इलाका माना जाता है। शोरूम के ठीक सामने पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन स्थित है। शोरूम के 200 मीटर के दायरे में कलेक्टर और एसपी के सरकारी बंगले हैं। शोरूम के दाएं और बाएं तरफ एडीएम सिटी (ADM City), जिला जज और अन्य जजों के बंगले भी हैं। इतने हाई-सिक्योरिटी और वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

पहले देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

पहले 3 बदमाश शोरूम में आकर खरीदारी का नाटक करने लगे। कुछ देर बाद अन्य साथियों के आते ही हथियार निकाल लेते हैं।
पहले 3 बदमाश शोरूम में आकर खरीदारी का नाटक करने लगे। कुछ देर बाद अन्य साथियों के आते ही हथियार निकाल लेते हैं।
सभी आरोपियों के हाथों में बंदूक थी। इस दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई।
सभी आरोपियों के हाथों में बंदूक थी। इस दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई।
आरोपी शोरूम में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।
आरोपी शोरूम में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।
शोरूम में मौजूद गार्ड बिना डरे आरोपी से भिड़ गया और उससे बंदूक छीनने लगा।
शोरूम में मौजूद गार्ड बिना डरे आरोपी से भिड़ गया और उससे बंदूक छीनने लगा।
शोरूम का सायरन बजते ही आरोपी हवाई फायर करके भाग गए।
शोरूम का सायरन बजते ही आरोपी हवाई फायर करके भाग गए।
सूचना पर पुलिस और RAC की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।
सूचना पर पुलिस और RAC की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

Related Articles