[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसवंतगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 67 रोगियों ने लिया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

जसवंतगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 67 रोगियों ने लिया लाभ

जसवंतगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 67 रोगियों ने लिया लाभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

जसवंतगढ़ : हितकारिणी सभा में जनकल्याण सेवा संगठन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 67 रोगियों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों की जांच कर प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से बिना दवा के उपचार संबंधी परामर्श और सेवाएं प्रदान की गईं। उपचार के बाद रोगियों ने राहत महसूस करते हुए जनकल्याण सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सक विजय मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

हितकारिणी सभा के अध्यक्ष पवन कुमार भंडारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रोगियों से मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles