[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के हरपालू में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद विनोद कुमार को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा को माला पहनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के हरपालू में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद विनोद कुमार को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा को माला पहनाई

सादुलपुर के हरपालू में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद विनोद कुमार को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा को माला पहनाई

सादुलपुर : सादुलपुर के हरपालू स्थित शहीद विनोद कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कारगिल शहीद दिवस सम्मान और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें शहीद परिवार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड हरपालू स्थित शहीद स्मारक से हुई। विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने कारगिल शहीद विनोद कुमार कटेवा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को किया याद

उपप्रधानाचार्य दिनेश कुमार सांगवान ने बच्चों को शहीद की वीरता और बलिदान की गाथा सुनाई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सभा में प्रधानाचार्य मेघाराम मीणा और घनश्याम सिंह राठौड़ ने 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय पर प्रकाश डाला। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा में जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखने का महत्व बताया।

इस अवसर पर शहीद विनोद कुमार कटेवा के परिवार को सम्मानित किया गया। उनकी वीरांगना मुनेश देवी और पुत्र योगेश व प्रीतम कटेवा को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश कुमार, सुमन पूनियां, टीनू गुलिया, श्वेता स्वामी, उर्मिला, नीलम पिलानिया, अंजूबाला, बलवान सिंह, चांदवीर, विवेक नेहरा सहित समस्त स्टाफ ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

Related Articles