चूरू में कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस:वीरगति स्मारक पर युवाओं को दी कैंडल श्रद्धांजलि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ पर जताई खुशी
चूरू में कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस:वीरगति स्मारक पर युवाओं को दी कैंडल श्रद्धांजलि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ पर जताई खुशी
चूरू : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार देर शाम विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से शुरू होकर वीरगति स्मारक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल के नेतृत्व में निकले इस जुलूस के समापन पर वीरगति स्मारक पर नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले युवाओं को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
युवाओं के हितों की रक्षा के लिए जारी रहेगा आंदोलन
सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने इस अवसर पर कहा कि यह लड़ाई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म नहीं होगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
नेताओं ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह यह भ्रम न पाले कि यह अभियान थम गया है। उन्होंने इस जीत को देश के युवाओं और विपक्षी दलों की एकजुटता का परिणाम बताया।
इस कार्यक्रम में केशरीचंद शर्मा, पीसीसी सचिव रियाजत खान, संजय कस्वां, दिनेश कस्वां, जमील चौहान सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद और जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


