कारगिल शहीद भगवान सिंह को श्रद्धांजलि दी:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
कारगिल शहीद भगवान सिंह को श्रद्धांजलि दी:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपूरना पंचायत की बंधा की ढाणी में रविवार को कारगिल शहीद भगवान सिंह के स्मारक पर कारगिल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी थे, जबकि अध्यक्षता रामसिंह प्रधान ने की।
वीर शहीदों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन देश के लिए गौरव का है। उन्होंने राजस्थान की वीर धरा की परंपरा का उल्लेख किया, जहां देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया जाता है। फौजी ने कहा कि वीर शहीदों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
उन्होंने शहीदों को सम्माननीय बताते हुए कहा कि वे देवताओं के समान हैं और उनकी हर समय पूजा की जानी चाहिए। सुरेंद्र सिंह फौजी ने झुंझुनूं जिले को देश में सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव प्राप्त होने पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को बचपन से ही देश सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है, जो सेना में भर्ती होकर बहादुरी का परिचय देते हैं।
शहीद भगवान सिंह 17 दिसंबर 1987 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने 28 जून 1999 को कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर हवलदार इककुराम, मदन सिंह निर्वाण, पप्पू राम, रामसिंह गुर्जर, लीलाराम गुर्जर, सुरेंद्र, सचिन कुमार, अजय कुमार, नरेश कुमार, राधेश्याम, ओमप्रकाश, संतोष कुमार सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280029


