पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही ज्वेलरी लूटने घुसे बदमाश:बाइक पर आए नकाबपोश आरोपी, गार्ड ने दबोचा तो हवा में चलाई गोली
पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही ज्वेलरी लूटने घुसे बदमाश:बाइक पर आए नकाबपोश आरोपी, गार्ड ने दबोचा तो हवा में चलाई गोली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में कोतवाली थाना इलाके में बदमाशों ने पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में लूट का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर आए बदमाश शोरूम में घुसे थे।
हालांकि, शोरूम के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने गजब की बहादुरी और मुस्तैदी दिखाई। जैसे ही उन्होंने बदमाशों को दबोचने की कोशिश की, बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए। भागते समय दहशत फैलाने के इरादे से बदमाशों ने हवा में फायरिंग भी की। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

घटना सीकर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की है। यहां आज दो बाइक पर कुछ बदमाश आए। जो सीधे शोरूम के अंदर घुसे और वहां लूट करने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान शोरूम का सायरन बजने लगा।
इसके साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों और गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने खुद के बचाव में हवाई फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से कल्याण सर्किल की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और RAC की टीम सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। जो अब आरोपियों का पता लग रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280008


