[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं की बड़ी जीत: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चूरू के धर्म स्तूप पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं की बड़ी जीत: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चूरू के धर्म स्तूप पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

युवाओं की बड़ी जीत: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चूरू के धर्म स्तूप पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर -दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही देशभर के युवाओं और छात्र संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस फैसले को युवाओं के संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत मानते हुए ‘शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच (राजस्थान)’ के कार्यकर्ताओं ने चूरू स्थित ऐतिहासिक धर्म स्तूप पर जोरदार जश्न मनाया।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्म स्तूप परिसर में आतिशबाजी की और राहगीरों व स्थानीय लोगों को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहा यह आंदोलन युवाओं के भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए था। मंत्री के इस्तीफे से यह साबित हो गया है कि जब युवा अपने हक के लिए एकजुट होकर आवाज उठाते हैं, तो शासन-प्रशासन को उनकी मांग स्वीकार करनी ही पड़ती है।

इस अवसर पर संगठन के योगेश कड़वासरा, संगठन प्रभारी दिनेश कुमार, भामाशाह नीतीश कड़वासरा, रोहतास, विकास, अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles