पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में तोड़फोड़, शीशे फोड़े, पेट्रोल छिड़क आग लगाने की कोशिश; शोर मचाने पर स्कॉर्पियो में भागे बदमाश
पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में तोड़फोड़, शीशे फोड़े, पेट्रोल छिड़क आग लगाने की कोशिश; शोर मचाने पर स्कॉर्पियो में भागे बदमाश
झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी निजी ट्रेवल कंपनी की बस में बदमाशों ने तोड़फोड़ की। बस के सभी शीशे तोड़ दिए गए और उसमें आग लगाने की कोशिश की। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो एन गाड़ी में आए बदमाश लोहे की रॉड से बस के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हुकमपुरा के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर रात करीब 12 बजे हुई।
बस ड्राइवर घर गया, तभी हुई वारदात
पीड़ित बस संचालक शिशुपाल सिंह ने गुढ़ागौड़जी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी गोदारा ट्यूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की बस (आरजे 18 पी 4516) झुंझुनू-जयपुर मार्ग पर राजस्थान लोक परिवहन बस के रूप में नियमित रूप से संचालित होती है। 24 जुलाई की रात बस चालक राकेश कुमार वाहन को एसएच-37 स्थित हुकमपुरा के पास नायरा पेट्रोल पंप पर खड़ा कर अपने घर महला की ढाणी (टीटनवाड़) चला गया था।
रात करीब एक बजे मुनीम संदीप (निवासी हुकमपुरा) ने फोन कर सूचना दी कि काली स्कॉर्पियो-एन में आए 5-6 बदमाशों ने बस के सभी कांच तोड़ दिए हैं। सूचना मिलते ही शिशुपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

रोकने पर दी जान से मारने की धमकी
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, गुढ़ा की ओर से आई स्कॉर्पियो-एन से 4-5 युवक उतरे और लोहे की रॉड व सरियों से बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि दो युवक पेट्रोल निकालकर बस में आग लगाने की बात भी कह रहे थे। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
तीन संदिग्धों के नाम आए सामने
शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद रिपोर्ट में कैसरीपुरा निवासी मुकेश गुर्जर पुत्र बिरखल राम, श्रवण गुर्जर पुत्र रामकुमार और बामलास निवासी एक अन्य युवक का नाम संदिग्ध के रूप में बताया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उनकी कोई पुरानी रंजिश या पहचान नहीं है, इसके बाद भी उनके साथ वारदात की गई।
पुलिस ने जांच शुरू की
घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


