नांगल टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 4 घायल; दो गंभीर सीकर रेफर
नांगल टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 4 घायल; दो गंभीर सीकर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल व पहाडिला के मध्य टोल प्लाजा के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन से तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी पहुँचाया। अस्पताल में डॉ. मनोज सैनी व उनकी मेडिकल टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। हादसे में गंभीर घायलों में करण (27) पुत्र राधेश्याम असवाल निवासी मणकसास एवं दीपक (26) पुत्र बाबूलाल असवाल निवासी वार्ड नं. 18, घाट नाला, उदयपुरवाटी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सीकर रैफर कर दिया गया। वहीं दीपक मीणा (25) पुत्र बनवारी लाल निवासी बाजोर एवं दीपक मीणा (30) पुत्र कैलाश मीणा निवासी राणोली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


