देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का शनिवार को बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में शुभारंभ हुआ। 25 और 26 जुलाई तक आयोजित कार्यशाला में देशभर से 100 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि डीडी न्यूज के वरिष्ठ एंकर अशोक श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में भ्रामक नैरेटिव के बीच निरंतर अध्ययन, शोध, तथ्यपरक विश्लेषण और प्रमाणिक जानकारी ही वैचारिक विमर्श का सबसे प्रभावी आधार है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि महासंघ शैक्षिक नवाचार, शिक्षक सशक्तिकरण और सकारात्मक शिक्षा विमर्श के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल, संगठन महामंत्री प्रो. गीता भट्ट तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला में राजस्थान के सीकर से प्रदेश मीडिया सह संयोजक आर.के. शर्मा, प्रिंट मीडिया प्रमुख पूर्णमल लोहार तथा यूट्यूब चैनल प्रमुख सुरेश बैरागी ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक विमर्श, प्रभावी मीडिया संवाद और राष्ट्रहित आधारित शैक्षिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us