[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद के खेड़ी सेवादास मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर दो दिवसीय होंगे धार्मिक कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद के खेड़ी सेवादास मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर दो दिवसीय होंगे धार्मिक कार्यक्रम

28 को होगा सत्संग, 29 को भंडारें का होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के खेड़ी स्थित सेवादास जी महाराज मंदिर में इस साल गुरु पूर्णिमा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि यह महोत्सव 28 और 29 जुलाई को सत्संग, गुरु पूजन और विशाल भंडारे के साथ मनाया जाएगा। पुजारी आशीष ने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई को रात 9 बजे होगा। सेवादास महाराज मंदिर प्रांगण में विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिंगर विशाल कविया एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगें। श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ गुरु वंदना करेंगे। अगले दिन, 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से गुरु पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पुजारी आशीष ने बताया कि इस भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है। मंदिर पुजारी और समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।

Related Articles