[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं ‘ड्राई डे’ : सीएमएचओ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं ‘ड्राई डे’ : सीएमएचओ

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं 'ड्राई डे' : सीएमएचओ

झुंझुनूं : जिले में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम को लेकर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने आमजन से प्रत्येक रविवार ‘ड्राई डे’ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों से कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पक्षियों के पानी के बर्तनों एवं अन्य जल संग्रहण वाले पात्रों का पानी नियमित रूप से बदलने और साफ रखने की अपील की, ताकि मच्छरों का लार्वा पनपने न पाए। साथ ही घरों और आसपास पड़े पुराने टायर, टूटे बर्तन, डिब्बे व अन्य अनुपयोगी सामान हटाकर स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

सीएमएचओ ने कहा कि सप्ताह में एक दिन घर और आसपास ऐसे सभी स्थानों की जांच करें, जहां पानी जमा हो सकता है, और उसे पूरी तरह खाली करें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की 850 फील्ड टीमों को एंटी-लार्वा गतिविधियां तेज करने, घर-घर सर्वे प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों को पनपने से रोकना और स्वच्छता बनाए रखना है।

Related Articles