[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के बनगोठड़ी के बणदेव जोहड़ में फिर नीलगाय का शिकार, एक माह में चौथी हत्या से ग्रामीणों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के बनगोठड़ी के बणदेव जोहड़ में फिर नीलगाय का शिकार, एक माह में चौथी हत्या से ग्रामीणों में रोष

पिलानी के बनगोठड़ी के बणदेव जोहड़ में फिर नीलगाय का शिकार, एक माह में चौथी हत्या से ग्रामीणों में रोष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के बनगोठड़ी गांव स्थित बणदेव जोहड़ में नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ के पास एक नीलगाय को मृत अवस्था में पड़ा देखा। नीलगाय के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले, जिससे उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पिलानी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने नीलगाय की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात शिकारियों की तलाश की जा रही है।

पूर्व सरपंच मुकेश सिंह शेखावत ने बताया कि पिछले कुछ समय से बणदेव जोहड़ क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति लगातार नीलगायों का शिकार कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक चार नीलगायों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा चुका है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद शिकारियों पर अंकुश नहीं लग पाने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों का शिकार करने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त गश्त बढ़ाने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई है।

Related Articles