डुलानियाँ में सीएलजी बैठक आयोजित, थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने शांति व कानून व्यवस्था पर की चर्चा
डुलानियाँ में सीएलजी बैठक आयोजित, थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने शांति व कानून व्यवस्था पर की चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के डुलानियाँ गांव में शनिवार को पिलानी थानाधिकारी अल्का बिश्नोई की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने आपसी भाईचारे को बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि असामाजिक तत्वों की सूचना अथवा कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों से पुलिस को अवगत कराया, जिन पर थानाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एसआई सत्यवीर सिंह, सीएलजी सदस्य वेद सत्यनारायण, सुनील ठेकेदार, लक्ष्मण पुनियां, महिपाल शेखावत, रमजान खान, ओमवीर पूनियां, दिनेश सहित अन्य सीएलजी सदस्य एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278497


