[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया नमन

माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया नमन

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजोता (खेतड़ी) में शनिवार को कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के योद्धा एवं राजपूत बटालियन के पूर्व सैनिक कैप्टन नाथूराम चेजारा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष सैनी (प्राचार्य, विनोदिनी पीजी कॉलेज) एवं डॉ. सुनील सैनी (प्राचार्य, माता केशरी देवी टीटी कॉलेज) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मंचीय नाटक के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथि कैप्टन नाथूराम चेजारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के अनुभव साझा किए और देश की रक्षा के लिए सैनिकों के त्याग एवं समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना सहित सभी अतिथियों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संध्या शर्मा, मनोज सैनी, हिमांशु कुमावत, पूजा कुमावत, मुकेश कुमारी, कमल सैनी, मधु सैनी, सुमन शर्मा, रिया शर्मा, दीपा स्वामी, मनीषा देवी, कैलाश सैनी, मुस्कान निर्वाण, राजेश कुमार, रूचि, किरण, राजकुमार, मनोज मेहरड़ा, दिनेश चौहान, रमेश सैनी, आशा देवी, विमला, गजेंद्र, मधुर सहित विद्यालय स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles