नीमकाथाना का सरकारी वकील 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:ACB ने कैश बरामद किया; कौशल सिंह पर केस कमजोर करने के बदले पैसे लेने का आरोप
नीमकाथाना का सरकारी वकील 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:ACB ने कैश बरामद किया; कौशल सिंह पर केस कमजोर करने के बदले पैसे लेने का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एसीजेएम नंबर-01, नीमकाथाना के सहायक निदेशक अभियोजन (APP) कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीकर एसीबी की टीम ने यह ट्रैप जयपुर रेलवे स्टेशन के पास अंजाम दिया। आरोपी पर एक विचाराधीन आपराधिक मामले में अभियोजन पक्ष को कमजोर करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
3.25 लाख रुपये की थी रिश्वत की मांग
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी की शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी का पुत्र नीमकाथाना जेल में बंद है और उसके खिलाफ संगठित गिरोह से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही है। आरोप है कि इस मामले में राहत दिलाने के नाम पर एपीपी कौशल सिंह राठौड़ ने कुल 3.25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
गंभीर धाराएं हटाने और पैरवी कमजोर करने का आरोप
शिकायत में कहा गया कि आरोपी अधिकारी अभियोजन पक्ष की पैरवी कमजोर करने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(4) और धारा 308 हटाने तथा मामले में प्रभावी पैरवी नहीं करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने रिश्वत की राशि 3 लाख रुपये तय की थी।
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास 50 हजार रुपये लेते हुए दबोचा
शिकायत के सत्यापन और योजना के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय कार्यक्रम के अनुसार कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
सीकर एसीबी टीम ने की ट्रैप कार्रवाई
यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने किया। पूरी कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई।
केस दर्ज, पूछताछ जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। ब्यूरो यह भी पता लगा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2277070


