शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने निकाली रैली, किया प्रतीकात्मक पुतला दहन
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने निकाली रैली, किया प्रतीकात्मक पुतला दहन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की तहसील कमेटी मंडावा ने छात्र एवं युवा मुद्दों को लेकर शुक्रवार को नूआ में विरोध-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष गोवर्धन प्रजापत के नेतृत्व में निकाली गई रैली मुख्य बाजार से शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की।
डीवाईएफआई के जिला महासचिव योगेश कटारिया ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर कथित बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में गोहर खान, मोहम्मद बिलाल, साकिर अली, साहिल खान, साहिल कुरैशी, नवीन पातुसर, शोयब आलम, मंसूर अली राड़, महिपाल पूनिया, अर्शद अली, विकास उर्फ विक्की, हरकेश, मोंटी, आदिल खान, तोफीक अली, आरिफ उर्फ सेंटी, नरेंद्र चंदेलिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और डीवाईएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277057


