हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डाबड़ी बलोदा विद्यालय में पौधारोपण
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डाबड़ी बलोदा विद्यालय में पौधारोपण
डाबड़ी बलोदा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबड़ी बलोदा में हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ देश के नाम एवं एक पेड़ खुद के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुलिका शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि एवं ऑक्सीजन जन आंदोलन के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने विद्यार्थियों को 150 पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
श्रवण कुमार जाखड़ ने बताया कि वे अब तक 3.27 लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं तथा इस वर्ष 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर निःशुल्क वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तोगड़ा कला की प्रधानाचार्य उम्मेद कुमारी, प्रधानाचार्य कुलदीप मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महिपाल सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य मुकुलिका शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277057


