[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली से लौटे सुरेश मीणा किशोरपुरा ने फिर शुरू किया सांकेतिक धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिल्ली से लौटे सुरेश मीणा किशोरपुरा ने फिर शुरू किया सांकेतिक धरना

दिल्ली से लौटे सुरेश मीणा किशोरपुरा ने फिर शुरू किया सांकेतिक धरना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

उदयपुरवाटी : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन में भाग लेने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मीणा किशोरपुरा गांव लौटे और शुक्रवार को फिर से सांकेतिक धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि नीट छात्र प्रदीप माहिच को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर का जनआंदोलन बन चुका है।

सुरेश मीणा ने दावा किया कि आंदोलन के दबाव के बाद केंद्र सरकार ने वार्ता के संकेत दिए हैं तथा नीट परीक्षा में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कानून, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को सहायता जैसे मुद्दों पर सकारात्मक पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत गुढ़ा गांव से हुई, जिसके बाद उदयपुरवाटी, सीकर, जयपुर और अंततः दिल्ली तक इसे लगातार आगे बढ़ाया गया। संघर्ष के दौरान साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

सुरेश मीणा ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष न्यायिक व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आंदोलन के माध्यम से उठाई गई जायज मांगों पर सरकार शीघ्र निर्णय लेगी।

Related Articles