[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में किया गया पौधारोपण, न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में किया गया पौधारोपण, न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

"पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें वटवृक्ष बनने तक पालना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी": जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला व सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित, स्पेशल न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) कमल सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णा राकेश कांवत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया, प्रधान मजिस्ट्रेट (किशोर न्याय बोर्ड) मीना गहलोत तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट पिंकी मीणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रकृति की देखभाल अपनी संतान की तरह करें: न्यायिक अधिकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं जिला व सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित ने कहा कि पेड़ प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष ज़ोर दिया कि “केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी परवरिश अपनी संतान की तरह करनी चाहिए, ताकि वह हमें जीवनदायिनी प्राणवायु (ऑक्सीजन) दे सके और पक्षियों का आशियाना बन सके। उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षों से हमें अमूल्य औषधियाँ प्राप्त होती हैं, जो स्वास्थ्य रक्षा में सहायक हैं।

अधिवक्ता व कर्मचारी रहे मौजूद पौधारोपण अभियान में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ सुमेर सिंह, डिप्टी चीफ विवेक प्रिय सोनी, असिस्टेंट संतलाल सहारण, प्रकाश वर्मा, प्रियंका, योगेश सहारण सहित प्राधिकरण के अन्य अधिवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रोपित किए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Related Articles