दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में खंडेला में प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
खंडेला : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और आए दिन पेपर लीक मामलों के विरोध में शुक्रवार को खंडेला में युवाओं ने प्रदर्शन किया। मातृभूमि सेवा संस्थान के बैनर तले गोकुल चंद गोदारा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कठोर दंड देने की भी मांग की गई।
युवाओं ने ज्ञापन में कहा कि लगातार पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनकी मेहनत से की गई तैयारी पर पानी फिर रहा है और परीक्षा प्रणाली से उनका विश्वास उठ रहा है। छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है, जिसका उद्देश्य युवाओं के भविष्य की रक्षा करना है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई कर युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बहाल करने की अपील की।
इस दौरान संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गोकुल चंद्र गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी विशाल गोरियां निमेड़ा, मुरलीधर बिजारणिया, मोतीराम रूलानिया, मनीष डेनवाल, विनोद मेघवाल, सुल्तान वर्मा, बबलू गोदारा, आशीष मीणा, लोकेश मीणा, सुनील वर्मा, रमेश घोसल्या, एडवोकेट मालीराम सैनी, एडवोकेट चिरंजी लाल वर्मा, एडवोकेट सुभाष मीणा, एडवोकेट रामावतार जाटावत, सीताराम चाहर सहित कई युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277009


